Tuesday, 7 July 2020

क्या होता है CIBIL स्कोर , कितना असर पड़ेगा इसका Loan लेने पर


COVID-19 कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में lockdown लगा था जिसका सीधा असर अर्थ्वाव्यस्था पर देखने को मिला . सबसे बड़ी समस्या तब सामने आई जब लोन धारको को अपना EMI चुकाना था और लोगों के मन में भय था कि अगर EMI सही समय पर नहीं गयी तो इसका सीधा असर उनके CIBIL स्कोर पर पड़ेगा. lockdown में भारतीय रिजर्व बैंक ने ईएमआई भरने के लिए नए निर्देश जारी किये थे की अगर लॉकडाउन की वजह से आप अपने लोन की ईएमआई (EMI) देने से चूक जाते हैं तो आपके CIBIL स्कोर पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

 आइये जानते है क्या होता है CIBIL स्कोर

बैंक आपको लोन देगा या नहीं, ये काफी कुछ आपके सिबिल स्कोर (CIBIL Bank) पर निर्भर करता है। सिबिल स्कोर 3 अंकों की एक संख्या है। बता दें कि बैंक इस पर आधारित एक रिपोर्ट बनाती है। इसमें आपकी क्रेडिट हिस्ट्री की पूरी जानकारी होती है। इसका पता 'खातों' के विवरण से लगाया जाता है। इसमें क्रेडिट कार्ड या लोन अकाउंट, उनके पेमेंट का स्टेटमेट और उन्हें चुकाने में बचे दिन का (Serial mention) होता है। स्कोर कर्ज लेने की पात्रता को दर्शाता है। ये लोन को अदा करने के पिछले रिकॉर्ड और आपकी उसे लौटाने की क्षमता पर आधारित होता है। इस स्कोर की रेंज 300 से 900 के बीच होती है। जानकारी के लिए बता दें कि स्कोर (score) जितना ज्यादा होता है, लोन मिलने की संभावना उतनी बढ़ जाती है।.

बैंक और फाइनेंशियल कंपनियां उन लोगों को क्रेडिट देना ज्यादा पसंद करती हैं जिनका क्रेडिट स्कोर 750 से अधिक होता है क्योंकि इसका मतलब है कि वे अपने फाइनेंस को अच्छी तरह मैनेज कर सकते हैं. अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 से कम है तो आप इसे बेहतर बनाने के लिए कई उपाय कर सकते हैं और अपनी क्रेडिट योग्यता को बढ़ा सकते हैं. इन उपायों को करने के बाद, आपके क्रेडिट स्कोर में बदलाव दिखाई देने में तीन से छः महीने लगते हैं. lockdown के समय बैंकों द्वारा लोगों को काफी राहत मिली आपको बता दे कि ट्रांसयूनियन सिबिल यान में कहा, '' रिजर्व बैंक की ईएमआई चुकाने पर लगाई गई रोक के बाद हम अपने सभी साथी बैंकों और लोन देने वाले संस्थानों के साथ आंकड़े जुटाने के ढांचे पर काम कर रहे हैं. ताकि इस रोक की अवधि का ग्राहकों की ऋण चुकाने की पिछली जानकारियों और सिबिल स्कोर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े. रिजर्व बैंक ने ऋण ग्राहकों को लॉकडाउन के प्रभाव से राहत देने के तौर पर यह कदम उठाया है. बता दें कि रिजर्व बैंक ने देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति को देखते हुए कई तरह के बड़े फैसले लिए थे . रिजर्व बैंक ने इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए सभी तरह के लोन की मासिक किस्त चुकाने पर तीन महीने रोक की घोषणा की थी. इसमें RBI ने नीतिगत ब्याज दरों में बड़ी कटौती किया था. इसके साथ ही RBI ने EMI के लिए भी 3 महीने की मोरे​टोरियम पीरियड का ऐलान किया था. इसके मुताबिक, अगर कोई भी व्यक्ति अगले 3 महीने तक अपनी EMI ने जमा कर पा रहा है तो इसे डिफॉल्ट नहीं माना जाएगा

भारत के बाद अब America क्यों बैन कर रही है chinese apps, भारतीय Apps की बढ़ी मांग

भारत में चीन के 59 apps पर बैन लगाने के बाद चीन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है इसमें टिकटॉक समेत कई पॉप्युलर ऐप भी शामिल हैं। अब भारत के बाद अमेरिका भी चीन के सोशल मीडिया ऐप्स पर बैन लगाने की तैयारी कर रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने अपने एक बयान में ये साफ कह दिया कि अमेरिका निश्चित तौर पर चीन के ऐप्स को बैन करने पर विचार कर रहा है इनमें टिकटॉक भी शामिल है। पंपियो के इस बयान में चीन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
भारत में ने पिछले महीने चीनी apps भारत में बैन कर दिए थे। चीन की सभी कंपनियां इस विषय में भारत सरकार से बातचीत कर रही हैं लेकिन सरकार ने अभी तक अपने फैसले में कोई बदलाव नहीं किया है। चीनी ऐप्स पर बैन लगने के बाद भारतीय ऐप्स की डिमांड खूब बढ़ी है। टिकटॉक की जगह चिंगारी और धकधक, CamScanner की जगह Scan Karo ऐप और ShareIt की जगह शेयरचैट जैसे ऐप्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। यूजर्स तेजी से इंडियन ऐप्स पर मूव कर रहे हैं।


अगर बात करे tiktok की तो भारत में टिकटॉक पर बैन लगने के बाद शॉर्ट विडियो ऐप सेगमेंट में अपनी जगह बनाने की होड़ मची हुई है। भारत में टिकटॉक के जैसे कई ऐप डाउनलोड किए जा रहे हैं। इंस्टाग्राम ने रील की भारत में टेस्टिंग शुरू कर दी है जिसके बाद माना जा रहा है कि जल्द ही ये सर्विस भारत में लॉन्च की जा सकती है। टिकटॉक विडियो मेकिंग का अलग प्लेटफॉर्म था जबकि रील फीचर यूजर्स को इंस्टाग्राम के अंदर ही मिलेगा। कंपनी ने इसे पिछले साल लॉन्च किया था। अब तक यह सर्विस कुछ ही देशों में उपलब्ध है पर टिकटॉक के बैन के बाद कंपनी भारत में यह सर्विस लॉन्च करने जा रही है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि कंपनी भारत में कब यह सर्विस लॉन्च करेगी।
वहीँ अगर बात करें भारतीय apps की तो टिकटॉक पर सरकार की तरफ से बैन लगाए जाने के बाद कई भारतीय ऐप्स की पॉप्युलैरिटी काफी बढ़ गई है। इस सेगमेंट में मित्रों, चिंगारी जैसे भारतीय ऐप्स खूब डाउनलोड किए जा रहे हैं। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर चल रहे तनाव के चलते सरकार ने टिकटॉक समेत 59 ऐप्स को भारत में बैन कर दिया है। जिसके बाद इस सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के लिए लगातार नए ऐप्स सामने आ रहे हैं।

Sunday, 5 July 2020

इस असली घटना पर Film बनाने जा रहे थे निर्देशक Ram Gopal Varma, दर्ज हुआ केस

सुर्खियों में बने रहने वाले फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा अक्सर किसी न किसी बात को लेकर मुसीबत में पड़ ही जाते हैं   फिर चाहे सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट हो या फिर किसी फिल्म की कहानी ही क्यों न हो. लेकिन इस बार एक फिल्म बनाने से पहले एक परिवार की शिकायत पर अदालत के निर्देश के अनुसार राम गोपाल वर्मा के खिलाफ एक मामला दर्ज कराया गया है


दरअसल रामगोपाल वर्मा ऑनर किलिंग के एक मामले पर फिल्म बना रहे हैं ये साल 2018 की घटना पर आधारित है जब एक परिवार पर गुस्से में अपने बेटे की हत्या का मामला दर्ज किया गया था  इस 2 साल पुराने ऑनर किलिंग के मामले पर रामगोपाल वर्मा ने फिल्म बनाने की ठानी है जिस व्यक्ति की हत्या हुई थी उसके पिता ने मामले को लेकर अदालत में याचिका दायर की थी

पुलिस के अनुसार तेलंगाना के मृयलगुडा में आईपीसीएससी/एसटी पीओए संशोधन अधिनियम, 2015 की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस को अदालत का निर्देश शनिवार को प्राप्त हुआ. वहीँ पुलिस के मुताबिक इस मामले में राम गोपाल वर्मा के अलावा प्रस्तावित फिल्म के निर्माता का भी नाम है.


वर्मा ने इस मुद्दे पर फिल्म बनाने की कथित रूप से घोषणा की है. पिछले महीने ही बालास्वामी ने अदालत का रूख किया था. अगर बात करें इस घटना की तो 2018 में प्रणय की हत्या कर दी गयी थी. उसने ऊंची जाति की एक महिला से शादी की थी. ये मामला झूठी शान के नाम पर कथित तौर पर की गयी हत्या की घटना के रूप में चर्चित हुआ था.

राम गोपाल वर्मा पॉपुलर डायरेक्टरो में से एक हैं और इनकी फ़िल्म हमेशा से परंपरागत स्टाइल से अलग होती हैं ! इन्होंने बहुत सी भाषाओं में अलग अलग जौनर की कई फिल्में प्रोड्यूस की हैं ! 1995 में आई फ़िल्म रंगीला से राम गोपाल वर्मा को काफी फेम मिला ! इस फ़िल्म में आमिर खानउर्मिला मातोड़कर,जैकी श्रॉफ और गुलशन ग्रोवर जैसे सितारे थे ! रंगीला को फ़िल्मफेयर की तीन केटेगरी में अवार्ड मिले जिसमें बेस्ट फ़िल्म,बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट स्टोरी अवार्ड शामिल हैं !
इसके साथ ही राम गोपाल वर्मा के लिस्ट में और भी हिट फ़िल्में शामिल है जैसे सत्याकंपनीभूत और सरकार उनकी पॉपुलर फ़िल्मों में से एक हैं !

Thursday, 25 June 2020

Sonu Nigam पर Divya Khosla का पलटवार कही ये बड़ी बात |Bollywood|

Sonu Nigam पर Divya Khosla का पलटवार कही ये बड़ी बात |Bollywood|

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में एक दुसरे को Blame करने का सिलसिला शुरु हो चुका है  हर दिन किसी न किसी Actor, Director, प्रड्यूसर और म्यूजिक एल्बम कंपनी पर भेदभाव के आरोप लगते रहते हैं
लेकिन इस बार बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम ने T-series के कर्ता-धर्ता भूषण कुमार को पक्षपात करने का जिम्मेदार ठहराया है
सोनू निगम की इस मुहिम के बाद बॉलीवुड के सिंगरो के बीच से इंडस्ट्री में गुटबाजी,खेमेबाजी और वंशवाद को लेकर बातें सामने आ रही है
तो वहीँ भूषण कुमार की वाइफ दिव्या कुमार खोसDivya Khosla Kumar On Being A Woman: "Men Can Never Understand How ...ला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबी वीडियो बना कर husband का बचाव करते हुए सोनू निगम को आड़े हाथों लिया .

दरअसल मामला ये है कि सोनू निगम ने जब से म्यूजिक इंडस्ट्री को एक माफिया बताया है उसके बाद से काफी ज्यादा बवाल खड़ा हो गया. जिसके बाद सभी सिंगर्स अपने साथ हुए भेदभाव को लेकर सोनू निगम के साथ अपनी आवाज़ो को बुलंद करते हुए नजर आ रहे है
 जब सोनू निगम ने टी सीरीज के भूषण कुमार पर निशाना साधा तो उनकी पत्नी ने सोनू पर पलटवार करते हुए ये पूछ ही लिया की आपने कितनों को मौका दिया.

सोनू का कहना था कि म्यूजिक इंडस्ट्री में आउटसाइडर को ज्यादा मौके नहीं मिलते, इस पर दिव्या ने बड़ी बात बोली है. वो कहती हैं- टी-सीरीज में 97 परसेंट लोग आउट साइडर्स ही हैं और उन्होंने इस कंपनी के ज़रिए से कई नए चेहरों को पहचान दी है. उन्होंन सोनू निगम पर तंज कसते हुए कहा है कि उन्होंने कितने नए कलाकारों को मौका दिया है?
Divya Khosla Kumar's Little Black Dress Photoshoot - Boldsky.com

दिव्या ने वीडियो में सोनू निगम को उनके शुरुआती दिनों को भी याद दिलाया है. दिव्या ने कहा है कि गुलशन कुमार की वजह से सोनू निगम का करियर बना है. सोनू निगम को दिल्ली से मुंबई गुलशन कुमार लाए. उन्होंने सोनू निगम को मौका दिया, इसलिए वो आज इस मुकाम पर पहुंच पाए हैं. दिव्या ने वीडियो में सोनू पर ये भी आरोप लगाया कि जब टीसीरीज मुश्किल के दौर में था, तब खुद सोनू ने उनकी मदद नहीं की. उस समय सोनू ने दूसरी कंपनी के साथ खुद को जोड़ लिया था. वीडियो में दिव्या ने और भी कई मुद्दों पर अपने विचार रखे हैं.


वीडियो के एंड में दिव्या कहती है कि उन्हें ये वीडियो बनाने की प्रेरणा गीता की वजह से आई है. उन्होंने धर्म का साथ दिया है और अपना कर्म निभाते हुए सच्चाई को सभी के सामने लाया है

Friday, 19 June 2020

Sushant Singh Rajput की बनेगी Biopic Film !



Sushant Singh Rajput की बनेगी Biopic Film !

सुशांत सिंह राजपूत जैसे युवा अभिनेता के आत्महत्या ने सभी को झगजोर कर रख दिया है उनकी मौत के बाद ढेरो अटकले लगाई जा रही है तो वहीँ कुछ लोगों का कहना है कि डिप्रेशन के कारण ही उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया है उनके फैन्स जानना चाहते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम समय में उनके व्यक्तिगत जीवन में क्या चल रहा था और आख़िर ऐसी भी क्या बात हो गई कि जिसकी वजह से उन्होंने अपना जीवन ही समाप्त कर लिया दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के जीवन और आत्महत्या से प्रभावित होकर निर्माता विजय शेखर गुप्ता एक फिल्म बना रहे हैं जिसका उन्होंने आज पोस्टर भी रिलीज कर दिया बॉलिवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून की दोपहर आत्महत्या कर ली। यह खबर सुनकर पूरा देश सदमे में आ गया। सुशांत अपने पीछे कई अनसुलझे सवाल छोड़ गए हैं। कई लोग आशंका जता रहे हैं कि उन्‍हें टॉर्चर किया गया, जिसकी वजह से उन्‍होंने यह कदम उठाया। इन्हीं अनसुलझे सवालों को सुलझाने के लिए मुंबई पुलिस लगातार जांच में जुटी हैं।
सुशांत की मौत 'सुसाइड या मर्डर ... बॉलिवुड निर्माता विजय शेखर गुप्ता को सुशांत की खुदकुशी ने कुछ इस तरह झकझोर दिया है कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर एक फिल्म 'Suicide or Murder?' बनाने की तैयारी कर ली है। विजय शेखर गुप्ता ने अपनी फिल्म का पोस्टर भी जारी कर दिया . मीडिया से हुई बातचीत में विजय बताते हैं, 'यह फिल्म मैं इस लिए बना रहा हूं, ताकि मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में जो यह बड़े स्टार्स और प्रॉडक्शन हाउस की मोनोपॉली है, उसे खत्म किया जाए।' वहीँ विजय कहते हैं, कि 'अपनी इस फिल्म के जरिए मैं 100% बॉलिवुड को नंगा कर दूंगा। आज जो बच्चे बाहर से आते हैं, उन काबिल बच्चों को फिल्म इंडस्ट्री में बनें गैंग की वजह से सही मौका नहीं मिल पाता है बॉलिवुड के अंदर, मैं इस गैंग को तोड़ना चाहता हूं। मेरी कहानी में वह सब कुछ होगा, जो सुशांत के साथ बुरा हुआ है, उस लड़के को मजबूर किया गया आत्महत्या करने के लिए, उसे लोगों ने मिलकर बुली किया, उसका बहिष्कार किया, सोशल बायकॉट किया, एक के बाद एक लगातार कई फिल्मों से उसे निकाला गया। उनका कहना है कि 'हमारी इस फिल्म में कुछ ऐसे ऐक्टर्स की कहानी भी शामिल होगी, जो आज भी सुशांत वाली मानसिकता और परेशानी से जूझ रहे हैं। मेरी एक टीम तेजी से इस विषय पर दिन रात रिसर्च करने में जुट गई है। हम ऐसे ऐक्टर्स से सम्पर्क कर रहे हैं, जिनसे बॉलिवुड में भेद-भाव किया जा रहा है, उनका काम छीना जा रहा है और उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है, जिससे उनका हौसला टूट जाए और वह कमजोर पड़ जाएं।' विजय कहते है कि 'मैंने इस फिल्म के लिए अपने लीगल टीम से बात कर ली है, ताकि किसी तरह की कोई रोक-टोक न हो। हम इसे किसी बायॉपिक की तरह नहीं बना रहे यह सुशांत के जीवन से इंस्पायर्ड होगी, जिसमें बॉलिवुड की अन्य कई सच्चाई भी सामने आएगी। बॉलिवुड किसी के बाप का नहीं हैं, जितना हक इस इंडस्ट्री में फिल्म परिवारों का है, उतना ही हक अन्य लोगों का भी है। यह कुछ लोग मिलकर जिस तरह से किसी काबिल औय यंग ऐक्टर के पीछे पड़ जाते हैं, यह सरासर गलत है। अब देखिए न हर दिन कितने लोग अपने साथ हुए अन्याय की कहानियां बता रहे हैं। यह दर्द लोगों के अंदर भरा पड़ा है, आज जब माहौल बना है तो लोग बोलने की हिम्मत कर पा रहे हैं।'

Monday, 15 June 2020

तो क्या इस Reason से Sushant Singh Rajput ने किया Suicide


तो क्या इस Reason से Sushant Singh Rajput ने किया Suicide

टीवी और फिल्म जगत के फेमस एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. सुशांत सिंह राजपूत अपनें करियर में लगातार ऊंची उड़ान भरते जा रहे थे और इतने संघर्ष के बाद बड़े मुकाम तक पहुंच भी चुके थे लेकिन महज 34 साल की उम्र में रहस्यमई तरीके से इस दुनिया को अलविदा कह गए.

उनकी मौत की खबर सुनते ही फिल्म जगत में शोक की लहर सी दौड़ पड़ी. सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अनुपम खेर सहित कई लोगों ने ट्वीट किया तो वहीं कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने सुशांत की मौत को लेकर फिल्म इंडस्ट्री पर सवाल उठाया



 बता दें कि सुशांत ही राजपूत की मौत के बाद ढेरों अटकलें लगाई जा रही थी सभी के मन में एक ही सवाल उठ रहा है की आख़िर उनके सुसाइड करने का कारण क्या था किसी ने उनकी पूर्व मैनेजर की मौत का  कारण बता रहे है तो वहीं कुछ लोग अब उनकी मां की मौत को लेकर डिप्रेशन बता रहे हैं लेकिन कांग्रेस नेता संजय निरुपम सुशांत की मौत को लेकर फिल्म इंडस्ट्री पर सीधा निशाना साधा है
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ''छिछोरे हिट होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत ने 7 फिल्में साइन की थी. छह महीने में उसके हाथ से सारी फिल्में निकल गई थीं, क्यों ? फिल्म इंडस्ट्री की निष्ठुरता एक अलग लेवल पर काम करती है. इसी निष्ठुरता ने एक प्रतिभावान कलाकार को मार डाला। सुशांत को विनम्र श्रद्धांजलि!''

तो वहीं निर्देशक मुकेश भट्ट का कहना है उन्होंने 'ऐसा होने वाला है, ये पहले ही भांप लिया था.' मुकेश भट्ट ने सुशांत की आत्महत्या पर एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा, 'मैंने ये आते हुए देख लिया था. मेरी उससे बातें हुई थीं, तभी मुझे लग गया था कि उसके साथ कुछ तो गलत हो रहा है. हम 'सड़क 2' में एक साथ काम करने की योजना बना रहे थे.' महेश भट्ट की सुपरहिट फिल् 'सड़क' का रीमेक बन रहा है, जिसमें आलिया भट्ट, कुणाल रॉय कपूर, संजय दत्त और पूजा भट्ट नजर आने वाले हैं.
बता दें कि सुशांत का शव पंखे से लटका मिला और इसी के बाद से उनकी इस मौत को आत्महत्या माना जा रहा है. पुलिस की जांच जारी है और पुलिस के आधिकारिक बयान के अनुसार उन्हें अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. वहीं मामले की जांच के लिए उनके शव को अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है.

Sushant Singh Rajput to work in a student-drama with Nitesh Tiwari ...
बिहार के रहने वाले सुशांत सिंह एक ऐसे अभिनेता थे, जिन्हें सफलता रातों-रात नहीं मिली थी. लंबा स्ट्रगल और टीवी की दुनिया में 'पवित्र रिश्ता' से अपनी पहचान बनाने के बाद सुशांत ने फिल्मों का रुख किया था. 'एम एस धोनी' में अपने क्रिकेट के अंदाज से सुशांत ने कई तारीफें पाई थीं. लेकिन पिछले कुछ साल उनके करियर के लिए काफी उतार-चढ़ाव लाए थे. उनकी फिल् 'सोनचिरैया' को तारीफें काफी मिलीं लेकिन ये बॉक् ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. वहीं आखिरी फिल् 'ड्राइव' को थिएटर पर रिलीज ही नहीं किया गया और खबरों की मानें तो सुशांत इस बात से भी खासे नाराज थे.
अपनी फिल् 'छिछोरे' में सुशांत एक ऐसे बेटे के पिता बने नजर आए थे जो आत्महत्या जैसे रास्ते को चुनता है. पूरी फिल् में सुशांत अपने बेटे को इस विचार से ही दूर करने की कोशिश करते हैं. पुलिस की मानें तो वह डिप्रेशन के जूझ रहे थे.

आपको बता दें कि सुशांत ने सोसाइड से पहले अपने एक दोस्त को कॉल किया था जिनका नाम महेश शेट्टी है. महेश शेट्टी ने बताया है कि सुशांत ने पिछले कुछ दिनों से अपनी डिप्रेशन को कम करने वाली दवाइयां लेना बंद कर दी थीं. मीडिया में छपी खबरों में यह खुलासा किया गया है कि महेश शेट्टी ही वह आखिरी शख्स हैं जिन्हें सुशांत ने आत्महत्या करने से पहले फोन किया था. हालांकि, किसी कारण से महेश ने फोन नहीं उठाया और दोनों में कई बातचीत नहीं हो पाई


सुशांत सिंह राजपूत के डिप्रेशन में आकर आत्महत्या कर लेने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री अभी भी सदमे में है. सभी लोग एक ही सवाल पर जाकर अटक जा रहे हैं कि आखिर सुशांत को ऐसी क्या परेशानी थी जिसके कारण से उन्होंने ऐसा आत्मघाती कदम उठा लिया? यदि मौत का कारण डिप्रेशन ही है तो डिप्रेशन किस कारण से शुरु हुआ, सबके मन में बार-बार यही सवाल रहा है. सोमवार को सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार होना है और उनका परिवार उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए उनके मूल निवास पटना से मुंबई पहुंच चुका है. सुशांत को ऐसी क्या परेशानी थी जिसके कारण से उन्होंने ऐसा आत्मघाती कदम उठा लिया? 
Sushant Singh Rajput remembers his mother in a heartfelt post

How to reach Ayodhya from Lucknow | Travel Vlog |The Unexplored India|

  How to reach Ayodhya from Lucknow | Travel Vlo g |The Unexplored India|